फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सिंह की नई मुसीबत, किसानों ने खोला मोर्चा

Tue, 16 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रबूपुरा (सिकंदराबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा, ग्रेनो और यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण के निलंबित प्रमुख अभियंता यादव सिंह के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने बैठक कर यादव सिंह की गिरफ्तारी और नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ जांच की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे में आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्योराज सिंह रावल ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी पिछले काफी दिनों से किसानों का शोषण कर रहे हैं।

निलंबित अभियंता यादव सिंह ही नहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी भी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बैठक में किसानों ने एक स्वर में यादव सिंह की गिरफ्तारी की मांग की साथ ही प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच की मांग की।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों ने काफी शोषण किया है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। बैठक में पिंटू त्यागी, राजीव मलिक, अजब सिंह, हुकुम चंद्र शर्मा, अहमद खां, राजमल सिंह आदि काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें