फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन

Wed, 12 Jun 2013 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का पश्चिम जापान में निधन हो गया है। वह 116 साल के थे।
विज्ञापन


जापानी अधिकारियों ने बताया कि जीरोमॉन किमूरा क्योटो के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका निमोनिया का इलाज जारी था। किमूरा का बुधवार को प्राकृतिक कारणों से निधन हो गया।
विज्ञापन


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का कहना है कि 1897 में पैदा हुए किमूरा दुनिया के इकलौते शख्स थे, जो 116 साल तक जिए। अमेरिकी महिला का 115 साल की उम्र में निधन होने के बाद दिसंबर में किमूरा को दुनिया का सबसे बुजुर्ग शख्स का तमगा दिया गया था।
विज्ञापन


पोस्ट ऑफिस में काम करने के बाद किसान बने किमूरा के सात बच्चे, 14 पोते-पोतियां, 24 परपोते और 15 परपोतों के बच्चे हैं।

मीडिया खबरों में कहा गया है कि वह अपनी लंबी उम्र का श्रेय सूरज की रोशनी में बाहर निकलने और कम भोजन को दिया करते थे।

किमूरा की मौत के बाद जापानी महिला मिसाओ ओकावा दुनिया की सबसे बुजुर्ग बन गई हैं, जिनकी उम्र 115 साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें