हमारे देश में नकली पुलिसवाला बनकर ठगने के मामले अक्सर सुनने में आते हैं लेकिन एक ऐसा ही मामला संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सामने आया है।
यहां तीन भारतीयों पर पुलिस का रूप धरकर एक घर में दबिश डालने और वहां से दो लोगों का अपहरण करने के आरोप लगे हैं।
यूएई के एक कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की।
अभियोजन पक्ष का आरोप है कि इन लोगों ने पिछले साल 11 दिसंबर को होर अल हंज में एक घर में दबिश दी। इन्होंने खुद को सीआईडी का अधिकारी बताया और अपना आई कार्ड दिखाया।
घर में घुसने के बाद इन्होंने कहा कि इन्हें एक युवक की तलाश है जिसने इनको कार बिक्री के मामले में धोखा दिया है।
पीड़ित परिवार पाकिस्तान का एक क्लर्क बताया गया है।