शौचालय या तलाक! ये किसी कहानी का शीर्षक नहीं, बल्कि एक महिला का लीगल नोटिस है। महाराष्ट्र के बीड जिले के पांगरी गांव की एक महिला वंदना ने अपने पति संतोष को एक लीगल नोटिस दिया है कि या तो वो घर में शौचालय बनवा ले, नहीं तो फिर तलाक दे दे। महिला ने शौचालय बनवाने के लिए पति को एक महीने का समय दिया है।
वंदना ने कहा कि उन्हें खुले में शौच करने में शर्मिन्दगी महसूस होती है। इतना ही नहीं, वह वंदना ने कहा कि उन्हें सड़कों के किनारे ही शौच करना पड़ता है। वह पिछले 2 साल से अपने पति से शौचालय बनवाने की बात कह रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी बात को नजरअंदाज किया गया है। वंदना की बेटी ने मां से पिता को छोड़ देने के लिए भी कह डाला। इससे परेशान होकर वंदना ने अपने पति संतोष को एक लीगल नोटिस ही भेज दिया है।