फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद महिला ने आग लगाकर दी जान, मचा बवाल

Tue, 15 Jul 2014 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा) से अगवा कर नवविवाहिता के साथ हाथरस में कुछ युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया और उसे कस्बे में छोड़ दिया। युवती के ससुराल वाले भी यहां आ गए और उन्होंने पीड़ित युवती को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध नवविवाहिता ने सोमवार सुबह मायके में आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में उसे पहले हाथरस और बाद में अलीगढ़ रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद जिले के पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। छानबीन करने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण प्रशासन ने कस्बे में चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

घटना से नाराज लोगों ने किया हंगामा

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने पथराव और आगजनी भी की। सड़कों पर उतरे लोगों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

लोगों के गुस्से के आगे पुलिस प्रशासन की भी एक नहीं चली। काफी समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि कस्बा सिकंदराराऊ के एक मोहल्ले की युवती की शादी चार महीने पहले जसवंतनगर (इटावा) के एक गांव में हुई थी। दलित परिवार की इस युवती के परिजनों का आरोप है कि उसके निकट के ही मोहल्ले के कुछ युवक 11 जुलाई को युवती को ससुराल से गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गए। इन युवकों ने इस विवाहिता के साथ गैंगरेप किया।

पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

उसके बाद युवती को सिकंदराराऊ में 12 जुलाई को दोपहर में छोड़ दिया। युवती अपने मायके पहुंची और अपनी विधवा मां और अन्य परिजनों को पूरी बात बताई।

उधर, बताते हैं कि विवाहिता जब अपनी ससुराल से गायब हो गई तो उसके पति ने जसवंतनगर कोतवाली में तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विवाहिता के मायके में आने की खबर पर उसके ससुराल के लोग रविवार को यहां आ गए। मायके पक्ष के लोग उनसे ससुराल ले जाने की गुहार कर रहे थे किंतु ससुराल वालों ने अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इटावा से किया गया था अगवा

सोमवार सुबह ससुराल वाले वापस जसवंतनगर चले गए। इसके बाद युवती तनाव में आ गई और परेशान होकर युवती ने सुबह साढ़े सात बजे घर का कमरा बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग लगा ली।

बेटी को लपटों में घिरी देख मां ने चीख पुकार मचाई, जिस पर परिजनों और आसपास के अन्य लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर हालत में उसे पहले हाथरस और फिर अलीगढ़ भेजा गया।

लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

वहीं मामले पर हाथरस की एसपी दीपिका तिवारी का कहना है कि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है लेकिन महिला थाना प्रभारी के समक्ष इस पीड़िता ने यह बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने रेप किया है। इसी आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें