फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! वाट्सअप के जरिए करा दी महिला की डिलीवरी

Sun, 01 Feb 2015 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / जयपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थ्री इडियट्स फिल्म में करीना की बहन मोना सिंह की डिलीवरी आमिर खान ने चैटिंग के जरिए कराकर मां और बच्चे दोनों की जान बचाई थी। ऐसा ही घटना बीकानेर में सामने आई है, जब एक डॉक्टर ने वाट्सअप के जरिए निर्देश लेकर एक प्रसूता की जान बचाई। इसके जरिए चिकित्सकों ने यह साबित कर दिया कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग कितना महत्वपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन


मामला बीकानेर में नोखा कस्बे के गांव मैनसर का है। जहां 27 जनवरी की शाम एक गर्भवती महिला मघी देवी का प्रसव हुआ, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तब वहां नियुक्त डॉ. देवराज ने चिकित्सकों के वाट्स एप ग्रुप पर महिला की हालत की जानकारी दी।

मैसेज पढ़कर ग्रुप में सक्रिय जिला दवा वितरण केन्द्र के प्रभारी डॉ. नवल गुप्ता सहित अन्य डॉक्टरों ने दिशा-निर्देश देने शुरू किए। किसी ने दवा बताई तो किसी ने स्टीचिंग के बारे में बताया। तभी पीबीएम अस्पताल से जुड़े गायिनी विभाग के डॉ. सुआराम सैनी ने भी इलाज में रही खामियों को दूर कराया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अत्यधिक रक्तस्राव से बिगड़ गई थी महिला की तबीयत

सभी ने मिलकर रक्तस्राव को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब रक्तस्राव नियंत्रण में आया तो महिला को नोखा सीएचसी लाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जिला कलेक्टर भी करती रहीं अपील

ग्रुप में जिला कलेक्टर आरती डोगरा और नोखा के उपखंड अधिकारी भी ग्रुप में जुड़े चिकित्सकों से प्रसूता को बचाने की अपील करती रहे। डॉ. नवल गुप्ता ने बताया कि इस मामले में जिला कलेक्टर देर रात तक मॉनिटरिंग करती रहीं।

प्रसूता के साथ आई महिला, प्रसूता का इलाज न करवाकर देवी देवता के पास ले जाने की बात पर अड़ी र्हुई थी। किसी प्रकार उसको तैयार कर प्रसूता का इलाज शुरू करवाया गया। अब महिला की तबीयत ठीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें