पाकिस्तान में एक महिला को इसलिए अपनी जान गंवानी पड़ी क्योंकि उसने अपने पास मोबाइल फोन रखा था।
डेरा गाजी गांव में रहने वाली आरिफ बीबी के पास से जब वहां की पंचायत ने मोबाइल बरामद किया तो उसे पत्थर से मारने का फरमान सुना दिया गया।
पंचायत के फरमान को मानते हुए गांव वालों ने आरिफ बीबी को पत्थरों से तब तक मारा जब तक वह मर नहीं गई। आरिफ के दो बच्चे भी हैं।
महिला के परिजनों ने पंचायत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचायत के तीन सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला के दो चचेरे भाइयों ने एक टीवी चैनल को बताया कि आरिफ बीबी को उसके चाचा और अन्य रिश्तेदारों ने पत्थरों से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया।