फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला के कंधों पर कितना बोझ?

Sat, 06 Sep 2014 12:44 PM IST
कुमकुम सिंह/बीबीसी पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश का अनूपपुर रेलवे स्टेशन यूं तो दूसरे रेलवे स्टेशनों जैसा ही है, लेकिन स्टेशन पर कुलियों की भीड़ में एक चेहरा बरबस ही यात्रियों का ध्यान खींच लेता है।
विज्ञापन


यह महिला सिर पर दो बड़े-बड़े ब्रीफकेस उठाए और कंधे पर एक बैग डाले नजर आती है। कुली की ड्रेस पहनी इस महिला का नाम है फूल बाई।

वह चार- पांच साल से कुली का काम कर रही हैं। फूल बाई का एक बेटा और एक बेटी हैं। बच्चों की उम्र 14-15 साल के लगभग है।

पति की मौत के बाद फूल बाई ही परिवार के पालन-पोषण का जिम्मा उठा रही हैं।

फूल बाई बताती हैं, "पांच साल पहले पेट की पथरी की बीमारी का ठीक से इलाज नहीं होने से पति की मौत हो गई थी। उसके बाद मुझे उनकी जगह कुली की नौकरी मिली।"

फूल बाई कहती हैं कि यात्रियों का सामान उठाने से जो कमाई होती है, उसी से गुजर-बसर होती है। रेलवे से उन्हें कोई सहायता नहीं मिलती है।

फूल बाई के बच्चे पहले स्कूल जाते थे, लेकिन अब उनका स्कूल छूट गया है। बच्चों के स्कूल नहीं जाने के सवाल पर वो चुप हो जाती हैं।

यह पूछने पर कि स्टेशन पर कोई और भी महिला कुली है, फूल बाई बताती हैं, "दो और महिलाएँ हैं। वो भी यात्रियों का बोझा उठाकर गुजर-बसर कर रही हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें