फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

Mon, 01 Oct 2012 08:03 AM IST
मुरैना/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर रविवार को एक महिला के साथ न सिर्फ अश्लील हरकतें कर मारपीट की, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


निरार थाना क्षेत्र के ग्राम बलालपुर में छह लोगों ने जमीन विवाद के कारण गांव की ही एक महिला को उस समय घेर लिया, जब वह खेत से भैंस चराकर लौट रही थी। उन लोगों ने महिला को बंधक बनाकर न केवल मारापीटा, बल्कि उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। इसके बाद उन लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटते और अश्लील हरकतें करते हुए पूरे गांव में घुमाया।

महिला काफी गिड़गिड़ाई, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। महिला के पति को जब यह बात पता चली तो उसने पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पंजाब सिंह, दीवान, इंदल सिंह और विशाल कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपी धर्म सिंह व मुकेश अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें