फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता का पता न बताने पर महिला से ज्यादती

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता का पता न बताने पर पुलिस ने एक महिला के साथ ज्यादती कर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि बीरभूम जिले की पुलिस भाजपा नेता शेख मिथुन का पता पूछने आई थी, उसने पता नहीं बताया तो पुलिस उसे उठा ले गई।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि कई सारे लोगों के साथ आई पुलिस उन्हें जंगल ले गई जहां उनके साथ ज्यादती की गई। महिला ने आरोप लगाया है कि बीरभूम पुलिस ने उसके शरीर पर जहरीली पत्तियां रगड़ दी थीं।

घटना बर्द्धवान जिले के कलमदांग गांव के बडबड पुलिस थाने की है।

पीड़िता ने बताया कि पुलिस भाजपा नेता शेख मिथुन को ढूंढने आई थी और उन्हें न पाने पर उसके साथ ज्यादती करने की कोशिश की। वहीं बीरभूम के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि महिला के साथ प्रताड़ना को लेकर अभी तक कोई भी शिकायत सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


राजोरिया ने बताया कि भाजपा नेता शेख मिथुन कई गंभीर मामलों में आरोपी हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि महिला प्रताड़ना के इस मामले में कोई भी शिकायत सामने आने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस घटना की निंदा की

पीड़ित महिला ने बताया कि पौरी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी और बोलपुर पुलिस थाने के सीआई तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ मेरे रिश्तेदार शेख मिथुन के घर पर आए और मिथुन के बारे में पूछा।

महिला ने बताया कि जब उसने उनसे कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि वो कहां हैं, तो वो मुझे जंगल ले गए और मेरे साथ जोर जबरदस्ती की।

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि उन दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाल से सस्पेंड किया जाना चाहिए।

सिन्हा ने कहा कि इस घटना पर कानूनी कार्यवाही करने का भी विचार बना रहे हैं और उन्होंने कहा कि वो इस बारे में सूबे के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को भी इत्तला देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें