फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 12 घंटे में दो गैंगरेप

Sat, 22 Dec 2012 05:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ गुस्सा और विरोध प्रदर्शन के बावजूद राजधानी में बलात्कार के मामले थम नहीं रहे हैं। पिछले 12 घंटे में दो बलात्कार की घटनाओं ने दिल्ली पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। दिल्ली के वेलकम इलाके में एक स्थानीय महिला और दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में एक विदेशी लड़की के साथ गैंगरेप की घटनाओं से लोग सन्न हैं।
विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली में बलात्कार का शिकार हुई लड़की अफ्रीकी मूल की बताई गई है। उसे मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक अफ्रीकी मूल की यह लड़की मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में रह रही थी। शुक्रवार रात 10 बजे के करीब वह घर जा रही थी जहां दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


वेलकम क्षेत्र में महिला से गैंगरेप   
पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली के वेलकम क्षेत्र में तीन लोगों ने 40 वर्षीय एक महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया। पुलिस ने एक 46 वर्षीय आरोपी गफ्फार को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य फरार हैं।

पुलिस ने एक फरार आरोपी की पहचान 46 वर्षीय आलम के रूप में की है। पीड़ित महिला करीब एक पखवाडे से किराये के मकान में रह रही थी जबकि उसका परिवार न्यू उस्मानपुर इलाके में रहता है। आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें