फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में फिर लौटी ठंड, ठिठुरे लोग

Sat, 08 Feb 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों से खिली धूप का आनंद ले रहे एनसीआर और उत्तर भारत के लोग शनिवार को फिर से ठंड से ठिठुरते नजर आए। स्वेटर उतार चुके लोग अचानक बदले मौसम के कारण फिर गर्म कपड़ों में दिखे।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हवाओं में आए बदलाव से मौसम का रुख बदला है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयन क्षेत्र में पड़ेगा जिससे एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम और बिगड़ेगा।

जम्मू एवं कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बर्फबारी या बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली में घना कोहरा छा सकता है। 10 फरवरी से मौसम फिर से खुलने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने से नमी के कारण लोगों ने ठंड ज्यादा महसूस की। एनसीआर में शनिवार सुबह कोहरा भी रहा जो कुछ दिनों तक बना रहेगा।

मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस अमृतसर, पंजाब में दर्ज किया गया। उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हिमालय क्षेत्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ इलाकों में एक सेंटीमीटर तक बारिश हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें