फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप वाले बयान पर सांसद ने मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के सांसद तपस पाल ने रेप वाले विवादित बयान पर माफी मांगी है।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल राय ने कोलकाता में इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सांसद तपस पाल ने पार्टी को भेजे गए पत्र में अपने बयान के लिए बिना शर्त माफ़ी मांगी है।

इससे पहले पार्टी ने तपस पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब 48 घंटे के भीतर देने को कहा गया था।

पूरा मामला उस समय सामने आया जब तृणमूल कांग्रेस सांसद तपस पाल का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या और उनकी महिलाओं का बलात्कार कराने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष से पाल के बयान पर खुद संज्ञान लेने और उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

बयान से बढ़ीं ममता की मुश्क‌िलें

टीवी चैनलों पर चल रहे वीडियो के अनुसार, नादिया जिले के चौमाहा गांव में अपने भाषण में पाल यह कहते नजर आ रहे हैं "यदि यहां कोई माकपा कार्यकर्ता मौजूद है तो वह कान खोल कर सुन लें। यदि किसी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता या उसके परिवार को हाथ भी लगाया जो उसे इसकी कीमत जान गंवाकर चुकानी पड़ेगी। मेरे साथ चालाकी करने की कोशिश मत करना, मैं तुम सबसे ज्यादा चालाक और सबसे बड़ा गुंडा हूं।"

यदि किसी तृणमूल कार्यकर्ता पर हमला हुआ तो सभी को गोली मार दूंगा। अभिनेता से नेता बने तपस ने कहा "यदि विरोधियों ने तृणमूल कार्यकर्ताओं की माताओं और बेटियों का अपमान किया तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा।"

"मैं अपने लड़कों को तुम्हारे घरों में छोड़ दूंगा जो तुम्हारी हत्या और तुम्हारी औरतों का बलात्कार करेंगे। हालांकि बाद में तपस ने रेप शब्द के इस्तेमाल से ही इनकार किया।"

व‌िपक्ष के हमले हुए तेज

उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं से रेड (छापेमारी) की बात कह रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि उनकी पार्टी पाल के असंवेदनशील बयान का समर्थन नहीं करती है। तपस का बयान पूरी तरह से संवेदनहीन है।

हालांकि ब्रायन ने कहा कि पाल का बयान मई का है। वहीं दूसरी ओर माकपा नेता बृंदा करात ने कहा कि लोकसभा स्पीकर को तत्काल पाल की सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए।

क‌िरण बेदी बोली ग‌िरफ्तार हों पाल

उनकी पार्टी के सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि पाल की धमकी दिखाती है कि तृणमूल के शासन में बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी ने कहा कि सांसद के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज कर गिरफ्तारी करनी चाहिए। पाल के बयान की कांग्रेस और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी निंदा की है।
विज्ञापन

पत्नी ने मांगी माफी

वहीं ऐसा व‌िवाद‌ित देने के बाद तपस पॉल की पत्नी ने सामने आकर माफी मांगी है। तपस पॉल की पत्नी नंद‌िता पॉल ने कहा क‌ि सांसद होने के नाते उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाह‌िए था।

नंद‌िता ने कहा क‌ि ज‌िस समाज में हम रहते हैं वो हमारा बड़ा पर‌िवार है। मैं उनकी तरफ से लोगों से माफी मांगती हूं। दूसरी ओर खुद सांसद ने भी माफी मांग ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें