जसवंत सिंह और साबिर अली में आजकल एक बात कॉमन है। ये दोनों ही महानुभाव आजकल भाजपा से खार खाए बैठे हैं। राजनीतिक गलियारों में इनकी रुसवाई के चर्चे आम हो गए हैं। मियां जी की रुसवाई का सबसे ज्यादा बुरा इनकी बीवियों को लगा है।
दोनों की बीवियां यूं तो राजनीति स्क्रीन पर नजर नहीं आती लेकिन पति की इमेज सुधारने और सहानुभूति के लिए दोनों फ्रंट पर आ गई हैं। पार्टी में अभिवादन के साथ ही विदा कर दिए गए साबिर अली की पत्नी बहुत ताव में हैं। उनका कहना है कि भाजपा नेता अब्बास मुख्तार नकवी ने उनके शौहर पर जो आरोप लगाए हैं वो बेबुनियाद हैं।
उनकी पत्नी ने कहा 'अगर नकवी अपने दिए बयानों पर माफी नहीं मांगते तो मैं उनके घर के बाहर धरने पर बैठ जाऊंगी। शौहर की सच्चाई के लिए जान भी देनी पड़े तो कोई गम नहीं।'