फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ex CM के खिलाफ मैदान में उतरेंगी उनकी पत्नी

Sun, 16 Mar 2014 08:24 AM IST
एजेंसी/भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग की पत्नी और पूर्व सांसद हेमा गमांग शनिवार को बीजेडी में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


बीजेडी सुप्रीमो नवीन पटनायक से मिलने के बाद हेमा ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जयदेव जेना के व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि वह कोरापुट सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं जहां से कांग्रेस ने पहले ही उनके पति गिरिधर को उम्मीदवार घोषित कर रखा है। गिरिधर वहां से आठ बार सांसद चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कृपया परिवार से जुड़े मामलों पर सवाल न करें। वह चुनाव लड़ना चाहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें