बांबे हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर अभिनेता सलमान खान और शाइनी आहूजा जैसे सितारों की अपील पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई को लेकर सवाल उठाया गया है।
इन सितारों को निचली अदालत से मिली सजा के खिलाफ अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। इसमें कहा गया है कि विभिन्न मामलों के तमाम ऐसे दोषी हैं जो अपनी याचिका पर सुनवाई का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और जेल में कैद हैं।
यह याचिका शशिकला भगवान गंगुर्डे ने जेल में बंद अपने पति और ऐसे अन्य कैदियों की तरफ से दाखिल की हैं, जो कई साल से जमानत का इंतजार करने के साथ हाईकोर्ट में अपील पर अंतिम सुनवाई की तारीख हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
याचिका पर जस्टिस रंजीत मोरे की अदालत में 20 जुलाई को सुनवाई होगी।