केंद्रीय कैबिनेट में खुद को शामिल किए जाने की अटकलों के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई।
यह मुलाकात मीडिया में आ रही उन खबरों के बीच हुई, जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट का जल्द विस्तार किया जा सकता है और रक्षा जैसे अहम मंत्रालयों को पूर्णकालिक मंत्री मिल सकते हैं।