वाहनों पर पुलिस, प्रेस, प्रशासन जैसी पदवियां लिखकर रूआब गालिब करने वालों के खिलाफ दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब मांग लिया है।
कोर्ट ने पूछा है कि यूपी में हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट की व्यवस्था क्यों नहीं की गई है। वाहनों पर पदवियां लिखने या प्रभाव डालने वाले संकेतों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र अग्निवेश की जनहित याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डा. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
पीठ ने सरकार को निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितने ही ऊंचे पद पर क्यों न हो यदि मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।