फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चमेल सिंह की मौत के बाद क्यों सजग नहीं हुई सरकार'

Thu, 02 May 2013 05:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब तीन महीने पहले पाकिस्तान की जेल में कपड़े धोते हुए भारतीय कैदी चमेल सिंह की मौत हो गई थी तब केंद्र सरकार की ओर से पाक में बंद भरतीय कैदियों की सुरक्षा के लिए राजनयिक स्तर पर कोई प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन


सरबजीत सिंह की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यही सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाक में बंद कैदियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

उन्होंने पूछा कि चमेल सिंह की मौत के बाद भी भारत सरकार क्यों सजग नहीं हुई।

कपड़े धोते वक्त हुई थी चमेल की हत्या
15 जनवरी 2013 को कोट लखपत जेल के अफसरों ने नल पर कपड़े धोने जैसी मामूली बात पर भारतीय कैदी चमेल सिंह की हत्या कर दी थी। जम्मू-कश्मीर का अखनूर निवासी चमेल सिंह सीमा पारकर पाकिस्तान आने के जुर्म में पांच साल की सजा भुगत रहा था।
विज्ञापन


निकाल लिए चमेल सिंह के अंग
अमानवीय यातनाओं के बाद मार दिए गए चमेल सिंह के शरीर के साथ भी पाकिस्तान क्रूर बर्ताव करने से बाज नहीं आया। मार्च में पाकिस्तानी जेल से वापस लाए गए चमेल के शव से महत्वपूर्ण अंग निकाल लिए जाने की बात भी कही गई थी।

शव भेजने में की देरी
चमेल सिंह की मौत के बाद पाकिस्तान सरकार ने उसका शव भेजने में भी देर की थी। इस देरी की वजह उसके शरीर पर जुल्म ढाने के सबूतों से छेड़छाड़ करना माना गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें