फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेप' बयान पर अड़े मुलायम, नहीं दिया महिला आयोग को जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप पर फांसी के विरोध में बयान पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को जवाब तलब कर चुके महिला आयोग को रविवार तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस मामले में जवाब देने के लिए समय सीमा समाप्त होने को है। लेकिन अब तक मुलायम अपने बयान पर अड़े हैं।
विज्ञापन


तमाम ओचनाओं के बावजूद उन्होंने महिला आयोग को जवाब देने या महिलाओं से माफी मांगने की जहमत नहीं उठाई है।

आयोग के एक सदस्य ने बताया कि अगर सोमवार को उनका जवाब नहीं मिलता है तो मुलायम पर आयोग के समक्ष पेश होने का दबाव बनाया जा सकता है। हालांकि परंपरा के मुताबिक आयोग दोबारा मुलायम को जवाब देने के लिए कहेगा। लेकिन आयोग की अनदेखी पर अन्य विकल्प को भी तलाशा जा सकता है।
विज्ञापन

जवाब न देने का क्या है कारण?

दरअसल मुलायम सिंह अबतक अपने बयान को सही ठहरा रहे हैं। और इस मामले में बैकफुट पर आने को तैयार नहीं है।

उल्लेखनीय है कि रेप पर फांसी के विरोध में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के बयान से महिला संगठनों के साथ-साथ राष्ट्रीय महिला आयोग भी खासा नाराज था। महिला आयोग ने इस मामले को स्वत: संज्ञान में लिया था। आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुलायम सिंह से जवाब तलब किया था।

महिला आयोग ने मुलायम से अगले तीन दिनों में जवाब मांगा था। आयोग की चिट्ठी में यह कहा गया है कि समय पर जवाब नहीं मिलने पर सपा सुप्रीमो को आयोग के समक्ष खुद पेश होना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें