फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से मोदी के खिलाफ कांग्रेस से कौन, राजेश मिश्रा या अजय राय?

Sun, 30 Mar 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो, एजेंसी/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव को लेकर काशी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेसजन अभी प्रत्याशी की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवार की घोषणा न होने से कांग्रेस चुनावी चर्चाओं से बाहर हैं। अन्य पार्टियां लगातार बैठकें कर कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में कूदने और जनता से अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगने का तरीका सिखा रही हैं, वहीं कांग्रेस के कार्यालयों में सन्नाटा है।

टिकट के दावेदार हाईकमान के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच गुटों में बंटी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने नेता को टिकट दिलाने के लिए पेशबंदी और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा

एक गुट का जोर इस बात पर है कि स्थानीय नेता को टिकट मिले, ताकि वह अन्य पार्टियों के बाहरी उम्मीदवारों पर बढ़त हासिल कर सके। कांग्रेस के मैदागिन स्थित जिला व महानगर कार्यालय पर शनिवार को भी कोई खास हलचल नहीं दिखी।

जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा शनिवार को दोपहर में कार्यालय में कुछ लोगों के साथ पहुंचे। उनका दावा जरूर था कि चुनाव की तैयारी की जा रही है। प्रत्याशी घोषित होते ही सक्रियता बढ़ा दी जाएगी। अजय राय के समर्थक माने जाने वाले जिलाध्यक्ष का कहना था कि स्थानीय प्रत्याशी होने से पार्टी लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी।

महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी का भी यही कहना है कि प्रत्याशी घोषित होते ही सक्रियता बढ़ जाएगी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथ कमेटियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि प्रत्याशी घोषित होते ही जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा सके। उधर, इंग्लिशिया लाइन स्थित जोन कार्यालय पर लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से अब तक एक भी बैठक नहीं हुई है। कार्यालय पर शनिवार को भी सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ आखिर कौन?

कांग्रेस वाराणसी लोकसभा सीट पर भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने स्थानीय नेता पर दांव लगाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बारे में जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

पार्टी 2004-2009 के दौरान सांसद रहे राजेश मिश्रा और अजय राय के नामों पर विचार कर रही है। पार्टी ने पहले मोदी के खिलाफ किसी बड़े नाम को उतारने का ऐलान किया था।

इस सीट से मोदी को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी चुनौती दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें