फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक हरीश खन्ना बन सकते हैं स्पीकर

Sat, 28 Dec 2013 11:52 AM IST
अखिलेश कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा का सत्र एक जनवरी से होना है। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव दो जनवरी को होगा। प्रोटेम स्पीकर प्रो. जगदीश मुखी होंगे। ऐसे में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक जोड़-घटाव तेज हो गया है।
विज्ञापन


सत्ता आम आदमी पार्टी (आप) के पास है तो उनका विधायक अध्यक्ष बने, इसकी संभावना ज्यादा है। पर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हाथ खींच ले तो भाजपा का कोई विधायक इस पद पर काबिज हो सकता है।

इस बीच, इस पद पर ऐसे उम्मीदवार को उतारे जाने की भी संभावना है, जिस पर सहमति बन जाए। सूत्रों के अनुसार आप की ओर से सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे और दिल्ली विश्वविद्यालय की राजनीति से जुड़े तिमारपुर से विधायक हरीश खन्ना का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


पढ़ें, केजरीवाल लीला के लिए तैयार है 'रामलीला'

डीयू में हिंदी के प्रोफेसर हरीश खन्ना को पहले मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। हरीश खन्ना पीएचडी हैं। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (डूटा) का चुनाव आठ बार जीत चुके हैं।

हरीश वर्तमान में डूटा सचिव हैं। उन्होंने कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र कुमार और भाजपा की मजबूत प्रत्याशी रजनी अब्बी को हराकर भी पहचान बनाई है। हालांकि यह तभी संभव है, जब कांग्रेस के विधायक स्पीकर के चुनाव में आप का समर्थन करें।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को भाजपा विधायक दल में स्पीकर चुनाव को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। पार्टी के सबसे अनुभवी विधायक प्रो. जगदीश मुखी को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ाने की बात कही जा रही है।

पढ़ें, अरविंद केजरीवाल: 'आम आदमी' का इंजीनियर से मुख्यमंत्री तक का सफर

जगदीश मुखी पांच बार के विधायक हैं और दो बार कार्यकारी पार्षद भी रहे हैं। वे विधायकों को शपथ दिलाने और अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रोटेम स्पीकर भी होंगे। अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने आप प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया तो यह पद भाजपा को मिल सकता है।

उधर, तीसरे प्रत्याशी के तौर पर आप को बिना शर्त समर्थन देने वाले पांच बार के विधायक शोएब इकबाल का नाम भी चर्चा में है। संभावना है कि उनके नाम पर कांग्रेस के विधायक आसानी से मान जाएंगे। उनके पास उपाध्यक्ष के तौर पर सदन चलाने का अनुभव भी है, लेकिन आप के इसके लिए तैयार होने को लेकर संशय है।

सिख को उपाध्यक्ष पद मिलने की संभावना
विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर आप की ओर से किसी सिख विधायक को आगे करने की संभावना है।

सूत्र बताते हैं कि उपाध्यक्ष के लिए आप की तरफ से जंगपुरा से विधायक मनिंदर सिंह धीर, तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह और हरि नगर से विधायक जगदीप का नाम चल रहा है।
विज्ञापन


इनमें धीर शिक्षा और उम्र की दृष्टि से सबसे आगे हैं। एमए तक शिक्षित होने के साथ इन्हें समाज सेवा के लिए दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला हुआ है।

उन्होंने कांग्रेस विधायक तरविंदर सिंह मारवाह को हराया है। उधर, हरि नगर के विधायक जगदीप सिंह व जरनैल सिंह 12वीं पास हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें