फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कौन थे अरुण नेहरू

Fri, 26 Jul 2013 02:19 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण नेहरू का बृहस्पतिवार रात गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के रिश्ते में भाई लगने वाले 69 वर्षीय नेहरू उनकी सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके थे।

कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली से दो बार सांसद रह चुके अरुण नेहरू और राजीव गांधी के बीच बोफोर्स मामले को लेकर मतभेद पैदा हो गए थे।

पढ़ें, अरुण नेहरू का निधन

इसके बाद वे जनता दल में शामिल हो गए थे। जनता दल के टिकट पर ही वे उत्तर प्रदेश के बिल्होर से सांसद रहे।

अरुण नेहरू का जन्म 24 अप्रैल, 1944 को लखनऊ में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुभद्रा के अलावा दो बेटियां हैं।

अरुण नेहरू को एक अच्छे लेखक के रूप में भी जाना जाता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें