फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर मोदी हुए पीएम तो ये होगा उनका नया घर!

Tue, 13 May 2014 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम चुनावों में वोटिंग प्रक्रिया पूरे होने के बाद अब सभी को चुनाव परिणाम का इंतजार है। सभी के जेहन में यही सवाल है कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। इसको लेकर सभी निगाहें 16 मई पर टिकी हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर पीएम चाहे कोई भी बने लेकिन प्रधानमंत्री आवास यानी 7 रेस कोर्स रोड को सजाया जा रहा है। नए पीएम की अगवानी के लिए पीएम निवास में तैयारियां तेज हैं।

अब देखना होगा देश के नए प्रधानमंत्री अपना निवास स्थान आरसीआर के कौन से बंगले को बनाते हैं।
Trending Videos

3 या 5 कौन सा बंगला चुनेंगे नए पीएम?

अगर एग्जिट पोल पर गौर करें तो इस बार देश में बीजेपी की लहर दिखाई दे रही है। ये माना जा रहा है कि इस बार केंद्र में बीजेपी की सरकार बन सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।

अगर नरेंद्र मोदी अगले प्रधानमंत्री बनते हैं तो देखना दिलचस्प होगा कि वो आरसीआर के किस बंगले को अपना निवास स्थान बनाते हैं।

देश के वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बात करें तो उन्होंने रेस कोर्स रोड के 3 नंबर बंगले को अपना निवास स्थान बनाया था। उनसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 3 नंबर बंगले को अपना निवास स्थान चुना था।

मोदी की पसंद बंगला नंबर 5!

हमेशा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करने वाले बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का इस मामले में सोचना थोड़ा अलग है।

खबरों के मुताबिक मोदी अगर प्रधानमंत्री बनते हैं तो वो बंगला नंबर 5 को चुनेंगे। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने भी बंगला नंबर 5 को ही चुना था।

अब नए प्रधानमंत्री कहां रहेंगे ये तो चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा। लेकिन अगर तैयारियों की बात की जाए बंगला नंबर 5 पूरी तरह से तैयार है। इस बात की जानकारी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

दूसरी ओर अगर नए प्रधानमंत्री 3 नंबर बंगले को चुनते हैं तो उन्हें यहां शिफ्ट होने में करीब 10 दिनों का इंतजार करना होगा।

अधिकारी के मुताबिक, "3 नंबर बंगले में मनमोहन सिंह रह रहे हैं। उनके बंगला छोड़ने के बाद इसे नए पीएम के लिए तैयार करने में करीब 10 दिन का समय लगेगा।"
विज्ञापन

कहां होगा मनमोहन का नया घर?

बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले यानी गुरुवार को रेस कोर्स रोड छोड़ देंगे। उन्होंने आरसीआर के 3 नंबर बंगले को अपना निवास स्थान, बंगला नंबर 5 को गेस्ट हाउस और बंगला नंबर 7 को अपना ऑफिस बनाया था।

रेस कोर्स रोड पर पांच बंगले बने हुए हैं। जिसमें से दो बंगले 1 और 9 को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले रखा है।

आरसीआर से निकलकर मनमोहन सिंह 3, मोती लाल मार्ग पर शिफ्ट हो जाएंगे। जो उनके शिफ्ट होने से पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निवास स्थान था।

आपको बता दें कि हमेशा से आरसीआर पीएम निवास नहीं था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद आरसीआर को प्रधानमंत्री निवास बनाया गया। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के दौरान वो 1, सफदरजंग रोड पर मौजूद बंगले में रहती थी। उसके बाद से 1, सफदरजंग रोड को मेमोरियल बना दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें