एक मधुमक्खी की ताकत का उस समय लोगों को एहसास हुआ, जब उसने इंडोनेशिया के एक विमान को रोक दिया। इतना ही नहीं, इस मधुमक्खी की वजह से विमान अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से उड़ान भर सका।
बुधवार को एयरलाइन के प्रवक्ता बेन्नी बुतरबुतर ने बताया कि विमान के महत्वपूर्ण हिस्से ‘पिटोट ट्यूब’ में मधुमक्खी फंस गई, जिसके चलते विमान के नियंत्रण में गड़बड़ी आ गई। लिहाजा विमान को चार घंटे की देरी से रवाना करना पड़ा।