फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'व्हिसल ब्लोअर की सुरक्षा के लिए कब बनेगा कानून'

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि व्हिसल ब्लोअर की सुरक्षा को लेकर कब कानून बनाया जाएगा। शीर्ष अदालत ने सरकार से यह भी पूछा है कि कानून के अस्तित्व में आने से पूर्व व्हिसल ब्लोअर की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने केंद्र सरकार को एक हफ्ते में इस संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। अदालत एक गैर सरकारी संगठन की याचिका पर सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुख्ता तंत्र विकसित करना चाहिए

याचिका में व्हिसल ब्लोअर की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की गुहार की गई है और केंद्रीय सतर्कता आयोग को मजबूत करने के लिए स्वतंत्र जांच अधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया गया है।

पीठ ने केंद्र सरकार से कहा कि व्हिसल ब्लोअर समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार का उजागर करते हैं, लिहाजा उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। सरकार को इसके लिए कोई पुख्ता तंत्र विकसित करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें