चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के 27वें दीक्षांत समारोह में सत्र-2014-15 में एमजेएमसी की टॉपर शीतू निम को अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. श्री अतुल माहेश्वरी जी स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
अमर उजाला के संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी जी मेमोरियल स्वर्ण पदक एमकॉम टॉपर डीएन कॉलेज की छात्रा शिवांगी गोयल को दिया गया। मंगलवार को सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राम नाईक ने दोनों होनहारों को गोल्ड मेडल प्रदान किए।
विवि कैंपस से एमजेएमसी पास आउट शीतू मूल रूप से शिवनगर गढ़ रोड हापुड़ की रहने वाली हैं। पिता सुभाष चंद्र निम किसान और मां अलका समाजसेवी हैं, जो गरीब बच्चियों को पढ़ाने और उनकी दहेज मुक्त शादी कराने में मदद करती हैं।