फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या लिखा पीएम मोदी ने विजिटर डायरी में?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान वाराणसी में जहां ठहरे थे, वहां की विजिटर बुक में कुछ खास बातें लिखी हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजिटर बुक में लिखा है कि माँ गंगा का प्यार और आशीर्वाद हमारे देश को निर्मल बनाये, हमारी सोच को निर्मल बनाये, यही प्रार्थना अब तो मुझे बार बार यहां आना होगा। फिर बचपन की स्मृतियों के साथ नए संकल्प, संभावनाएं बनेंगी।

यहां सबका अपनापन बहुत भाया। सभी कर्मयोगी भाइयों को धन्यवाद। शायद पहली बार पूरा समय बचपन, वो रेल के डिब्बे, वो यात्री, सबकुछ मेरी आँखों के सामने ज़िंदा हो गया। वे यादें बहुत ही भावुक थी।
विज्ञापन


कल से मैं यहीं ,DLW के परिसर में ठहरा हूँ। चारों तरफ रेलवे के माहौल ने मुझे मेरे बचपन से जोड़ दिया। "बचपन से ही मेरा नाता रेलवे से रहा, रेलवे स्टेशन से रहा, रेल के डिब्बे से रहा।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने चलाया फावड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिन की यात्रा के दौरान वाराणसी में हस्तशिल्प सेंटर की स्‍थापना के लिए 150 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

साथ ही उत्तर प्रदेश के सहकारी बैंकों में जान फूंकने के लिए 2300 करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए के आवंटन की बात कही है। इस दौरान उन्होंने जयापुर गांव को गोद लिया है।

जयापुर गांव की प्रधान से मुलाकात भी। साथ ही वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए एक सभा को भी संबोधित किया। शनिवार सुबह को उन्होंने वाराणसी के घाट पर पूजा अर्चना भी की।

साथ ही मजूदरों के साथ मिलकर गंगा घाट के किनारे जमा हो गई लाद को भी साफ करने का काम किया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत नौ लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए भी आहवान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें