शादी या फिर कोई रिश्ता, किसी औरत और मर्द के बीच होता है। दिमाग का कोई धर्म होता होगा लेकिन दिल का क्या? वुसतुल्लाह का बेबाक ब्लॉग।
शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान, इरफान खान, सलमान खान और अरबाज खान के अब्बा सलीम खान।
नसीरूद्दीन शाह, फिल्मसाज साजिद नाडियावाला, फिल्म जोधा अकबर के रायटर हैदर अली, इमरान हाशमी, फिरोज खान, फारुख शेख मरहूम, सईद जाफरी और उनके भाई हामिद जाफरी।
शफी इनामदार, डायरेक्टर के आसिफ, मुजफ्फर अली, इम्तियाज अली, अजीज मिर्जा, फरहान अख्तर, अब्बास टायरवाला और डायरेक्टर मीरा नायर के पति प्रोफेसर मेहमूद ममदानी।
शबाना आजमी के भाई बाबा आजमी, म्यूजिक डायरेक्टर नौशाद, इस्माइल दरबार, अन्नू मलिक और उनके भाई डब्बू मलिक।
गजल गायक तलत अजीत, सुनिधि चौहान के पहले पति बॉबी खान, थिएटर के महान डायरेक्टर-एक्टर हबीब तनवीर, इब्राहिम अलकाजी और सफदर हाशमी।