चक्रवर्ती तूफान फैलिन के शनिवार की शाम को देश के दो राज्यों ओडीशा और आंध्रप्रदेश के तटों पर पहुंचने की आशंका बताई जा रही है।
तूफान फैलिन की वजह से भारतीय रक्षा विभाग ने तीनों सेनाओं को हाई अलर्ट कर दिया है। आखिर क्या है कि समुद्री तूफान फैलिन?
पढ़ें: आ रहा है महातूफान, आंध्र और ओडिशा के लिए दुआ करें
- फैलिन का मतलब है नीलम। यह नाम थाईलैंड की ओर से दिया गया है।
- फैलिन को एक बेहद भयंकर चक्रवर्ती तूफान के रूप में देखा जा रहा है। जिसकी वजह से भारत के पूर्वी तटीय इलाकों को खतरा पैदा हो गया है।
तस्वीरों में: तबाही फैलाने आ रहा है 'फैलिन'
- फैलिन की शुरूआत इस वर्ष अक्तूबर के शुरू में अंडमान सागर के ऊपर कम दवाब वाले इलाके से हुई।
- भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से उठा है और
अब यह ओडीशा के पाराद्वीप के दक्षिण-पूर्व से 800 किमी से उत्तर-पश्चिम
दिशा और विशाखापत्तनम के 870 किमी से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रहा है।
पढ़ें: पुरी में पर्यटक फंसे, बिजली गुल, ट्रेनें रद्द
- मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्तूबर की शाम तक फैलिन 175-185 किमी प्रति घंटे की गति से ओडीशा के गोपालपुर के नजदीक पहुंच जाएगा।
- फैलिन की वजह से ओडीशा के तटीय इलाकों में शनिवार की सुबह से ही बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
- इसके बाद समुद्री तूफान फैलिन के ओडीशा के अंदरूनी इलाकों और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में रविवार की सुबह तक जारी रहने की आशंका है।
- विभाग के अनुसार फैलिन से पांच लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए तटीय इलाकों गंजम, पुरी, खोरधा, जगतसिंहापुर से लोगों को हटा दिया गया है।