वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अपने दूसरे बजट में सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे को खास तवज्जो दी है। सुरक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए जेटली के बजट पिटारे से कई अहम योजनाओं का ऐलान हुआ है।
जेटली ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि सरकार सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा तंत्र को लाने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी का अधिकांश हिस्सा बीमा के किसी भी प्रारुप से अछूता है, इसलिए मैं सभी के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा तंत्र के मुद्दे की तरफ काम करने का प्रस्ताव रखता हूं।