फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चों को खोजने में मदद करेगी ये वेबसाइट

Mon, 01 Jun 2015 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार देश में लापता बच्चों का पता लगाने के मकसद से 2 जून को एक वेबसाइट की शुरुआत करेगी। इस वेब प्लेटफॉर्म पर लोग लापता बच्चों के बारे से सीधे जानकारी देने के साथ ही उनका पता लगाने और उनसे संबंधित जानकारी को दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन


अपनी तरह के इस पहले वेब पोर्टल को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से लॉन्च किया जाएगा। वेबसाइट www.khoyapaya.gov.in पर सभी सवालों का जवाब होगा जैसे बच्चे के लापता होने के बाद क्या कदम उठाने चाहिए।

वेबसाइट पर लापता या अगवा किए बच्चों के संदर्भ में दायर एफआईआर के आधार पर दिए गए कोर्ट के फैसलों का लिंक उपलब्ध होगा। एक अध्ययन के अनुसार देश में हर घंटे 11 बच्चे लापता होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें