फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर भारत में बारिश-ठंडी हवा से लुढ़का पारा

Thu, 29 Oct 2015 01:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बुधवार को मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया और हवाएं एकाएक सर्द हो चली है। हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हुई तो पूर्वी यूपी के झांसी में 10 मिमी समेत पश्चिम यूपी, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


बारिश और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा के कारण मैदानी इलाकों में दिन में अच्छी-खासी ठंड महसूस हुई। धूप नहीं निकली और हवा चलने के कारण वाहन चालकों की कंपकंपी छूटी।

बादलों की आवाजाही में छिपे सूरज के कारण दिन का तापमान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी के ज्यादातर हिस्से, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड के बहुत से केंद्र तो हिमाचल प्रदेश और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में सामान्य से 4-6 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


एनसीआर के ज्यादातर केंद्रों पर दिन का तापमान 26-27 डिग्री के बीच रहा। मंगलवार को यह पारा 30-32 डिग्री के बीच था।
विज्ञापन

बारिश के लिए रहे तैयार

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

अगले दो दिन उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट के संकेत मौसम वैज्ञानिकों ने दिए हैं। 31 अक्तूबर से आसमान साफ होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम हिमालय क्षेत्र में 3 नवंबर को आने वाले पश्चिम विक्षोभ से उत्तर भारत केपहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान अगले सात दिन 30 डिग्री और 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें