रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने साफ-साफ कहा है कि ‘पाक की तुलना में भारत के पास कहीं ज्यादा शक्तिशाली परमाणु क्षमता है लेकिन हम अपनी तरफ से शुरुआत नहीं करेंगे। यदि कोई हम पर हमला करता है तो हम सहन भी नहीं करेंगे (नेवर फर्स्ट बट नेवर टालरेट)।
केंद्र सरकार की सख्ती से पाक सीमा पर आतंकी घुसपैठ रुकने से पाकिस्तान की परेशानी बढ़ गई है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से सीमा पर पाक सेना की तरफ से बार-बार फायरिंग की जा रही है।
हर बात का जवाब मुंह से नहीं दिया जा सकता है, लेकिन देश की सीमाओं पर दुश्मनों को भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।’ यह बात रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने बुधवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में पत्रकारों से बातचीत में कही।