मिशन स्किल इंडिया को लांच करने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हमें पता चला कि दुनिया भारत की तरफ आदर और सम्मान के साथ देख रही है।
मिशन स्किल इंडिया पर उन्होंने कहा कि ये हमारा मिशन उन लोगों के लिए है जो रह जाते हैं। रह कौन जाता है? अमीर परिवार का बच्चा नहीं रह जाता है। उसको तो कुछ न कुछ मिल जाता है परपंरा से, जो रह जाता है वो गरीब का बच्चा होता है।
हमनें गरीबी के खिलाफ एक लड़ाई शुरू की है और यह लड़ाई हम जीत कर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं गरीबों की एक फौज बनाऊंगा और हर गरीब इसमें मेरी फौज का जवान होगा।
उन्होंने कहा कि आज का नौजवान हाथ फैलाकर मांगने के लिए तैयार नहीं है। वो दयनीय जिदंगी नहीं जीना चाहता है। देश की पहली प्राथमिकता यही होनी चाहिए जिसमें लोगों के लिए अधिक से अधिक युवाओं के लिए रोजगार तैयार किए जा सकें। मोदी ने कहा कि स्किल का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि आपकी जेब में पैसा आ गया है। स्किल का मतलब है कि आपके पास आत्मविश्वास हो और जिदंगी जीने का एक नया तरीका मिल सके।