भारत के पठानकोट में हुए आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में रचे जाने के सुबूत पाकिस्तान को दे दिए गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पठानकोट में हुआ आतंकी हमला सीमा पार से चल रहे आतंकवाद का उदाहरण है। यह एक चुनौती की तरह हमारे सामने खड़ा है।
उन्होंने कहा कि अब गेंद पाकिस्तान के पाले में हैं और आतंकवादी हमले की साजिश कहां रची गई, इसके सुबूत पाकिस्तान को दे दिए गए हैं। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत की है।
नवाज शरीफ ने भरोसा दिलाया है कि वो इस हमले को लेकर सख्त कार्रवाई करेंगे। अब भारत इस बात का इंतजार कर रहा है कि पाकिस्तान इस पर क्या कार्रवाई करता है।