फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी और उनके सूट-बूट वाले दोस्तों से हम नहीं डरते'

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि बिल पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मछुआरों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मछली पकड़ने वाले ट्रालरों पर लगे प्रतिबंध की मियाद बढ़ाकर मछुआरा समुदाय को ‘उनकी मां यानि समुद्र’ से दूर कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस किसी को भी मछुआरों से समुद्र को छीनने नहीं देगी। केरल दौरे के दूसरे दिन राहुल ने यहां ‘संगमम’ नाम के सम्मेलन में मछुआरों से कहा, ‘भूमि किसानों की मां है, समुद्र आपकी मां है और वो (सरकार) आपसे आपकी मां को छीनकर दूसरे को देना चाहते हैं।’

केंद्र सरकार के समुद्री संपदा की सुरक्षा के उपायों के तहत ट्रालर के जरिए मछली पकड़ने पर लगाए गए 45 दिन के प्रतिबंध को 61 दिन तक बढ़ाने के फैसले का मछुआरे विरोध कर रहे हैं। राहुल ने यहां कहा कि किसान, मछुआरे और आदिवासी राष्ट्र की ‘आत्मा’ होते हैं और जब भी सरकार गरीबों के अधिकारों को छीनने की कोशिश करेगी, हम उसके खिलाफ लड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

देश की आत्मा से लड़ रही है एनडीए

राहुल ने कहा, ‘एनडीए सरकार मछुआरों, किसानों और आदिवासियों से नहीं लड़ रही बल्कि इस देश की आत्मा से लड़ रही है। कोई भी इस देश की आत्मा के खिलाफ लड़ाई नहीं जीता है। मैं आपको इस मंच से कह रहा हूं कि केंद्र सरकार जिनसे लड़ रही है उनसे उसे बहुत सावधान रहना होगा।’

मोदी सरकार पर एक बार फिर सूट-बूट की सरकार होने का ताना मारते हुए राहुल ने कहा, ‘हम हर उस व्यक्ति की आवाज उठाएंगे, जो दबा हुआ महसूस कर रहा है। हम नरेंद्र मोदी अथवा उनके पांच-छह सूटबूट वाले दोस्तों से नहीं डरते।’ केंद्र सरकार को लगता है कि किसान, मछुआरे, आदिवासी और छोटे व्यापारी ‘कमजोर’ होते हैं उन्हें ‘एक किनारे धकेला’ जा सकता है।

राहुल ने मछुआरे के घर में उठाया ‘स्वादिष्ट मछली’ का लुत्फ
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक मछुआरे के घर में दोपहर का भोजन किया और ‘स्वादिष्ट मछली’ का आनंद उठाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह केरल की लजीज टैपिओका और मसालेदार फिश करी का लुत्फ उठाने के लिए फिर यहां आएंगे।

राहुल ने कहा कि ‘मैं यहां फिर आने वाला हूं क्योंकि मुझे दोपहर के भोजन में बहुत ही स्वादिष्ट मछली परोसी गई।’ राहुल ने ब्लानगड बीच पर मछुआरों की कालोनी के लगभग सभी 51 घरों का दौरा किया। इस दौरान किझाक्कूट करुणाकरण नाम के एक मछुआरे के घर में राहुल ने भोजन किया। स्थानीय कांग्रेस विधायक टीएन प्रथापन ने कहा कि करुणाकरण की पत्नी और बेटी ने राहुल के लिए खाना बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें