फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईचुंग भूटिया के पेट्रोल पंप पर बिक रहा तेल की जगह पानी

Thu, 26 Sep 2013 11:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया के पेट्रोल पंप के मैनेजर और एक कर्मचारी को डीजल की जगह पानी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार को दो ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि मालागुड़ी रेग्युलेटेड मार्केट क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर वह जैसे ही बाहर निकले, उनका ट्रक अचानक रुक गया।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि उनके फ्यूल टैंक में डीजल की बजाय पानी मिला हुआ था और यहां तक कि इंजन से जुड़े पाइप तक में भी पानी चला गया था।

जब इस संबंध में पंप मैनेजर से पूछा गया, तो उसने जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद ड्राइवरों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि गुस्साए लोग पंप को फूंकने के लिए भी इकठ्ठे हो गए।
सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त के जयराम ने बताया कि इसके बाद मैनेजर संजय सेनगुप्ता ओर कर्मचारी सुजीत दास को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि पेट्रोल पंप बाईचुंग भूटिया का ही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत पेट्रोलियम की टेस्टिंग और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें