फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर के आलमारी-एसी नीलाम

Tue, 01 Mar 2016 03:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,वाराण्ासी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ के दरबार में सोमवार को पुराने सामानों की नीलामी कराई गई। खराब हो चुकी आलमारियां और दराज सोमवार को पांच घंटे तक चली बोली के बाद नीलाम कर दिए गए।
विज्ञापन


हाल में ही मंदिर परिसर से स्थानांतरित किए गए कार्यालय के सामान के अलावा पुरानी निष्प्रयोज्य वस्तुओं को मंदिर प्रशासन ने नीलाम कर दिया। कबाड़ हो चुके इस सामान को मंदिर परिसर में रखने की जगह नहीं थी। इसमें 50 से अधिक कारोबारियों ने बोली लगाई।

इससे पहले बाबा दरबार के घंटों की नीलामी कराई गई थी। महीने भर से सफाई अभियान में जुटे प्रभारी मुख्य कार्यपालक एमपी सिंह के निर्देशन में कबाड़ हो चुके पुराने सामान को बोली लगाकर नीलाम करा दिया गया। सोमवार को मंदिर कार्यालय में दिन के 11 से तीन बजे तक नीलामी कराई गई।
विज्ञापन


अपर मुख्य कार्यपालक पीएन द्विवेदी की मौजूदगी में बोली लगाई गई। एल्यूमिनियम के दरवाजे, फ्रेम, पुराने एसी के अलावा कुर्सियां, मेज, काउंटर, आलमारी के अलावा अन्य सामानों की नीलामी कराई गई। इनकी कीमत 75 हजार रुपये आंकी गई थी लेकिन लल्लापुरा के नीरज गुप्ता ने 90 हजार की बोली लगाकर बाबा दरबार के सामान अपने नाम कर लिए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें