ट्रेन यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय ने दिवाली से पहले अपनी खास योजना का तोहफा दिया है। सब कुछ मंत्रालय की योजना के मुताबिक रहा तो अब यात्रियों के टिकट वेटिंग लिस्ट में नहीं रहेंगे।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन में कन्फर्म सीट के विकल्प का चयन करना होगा। रेलवे ने आज से अपनी इस खास पहल की शुरुआत कर दी है।
रेलवे ने विकल्प नाम की इस योजना के तहत दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली से जम्मू के लिए आज से वैल्पिक ट्रेन की शुरुआत कर दी गई है। मंत्रालय ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। विकल्प योजना का लाभ यात्री केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से ले सकेंगे।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह सुविधा फिलहाल दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-जम्मू दोनों रूट पर चलने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के लिए होगी। रेलवे की इस योजना का मकसद वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध करा कर ट्रेन में कोई भी खाली सीट नहीं छोड़ना है।