फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल वीके सिंह ने मुशर्रफ के साहस को सराहा

Fri, 01 Feb 2013 08:19 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाक के तत्कालीन सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ एलओसी पार कर भारतीय सीमा में घुस आए थे। भारत के पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने इसके लिए मुशर्रफ की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि मुशर्रफ के इस कदम से एक सैन्य कमांडर के साहस का पता चलता है।
विज्ञापन


वर्ष 2010 से 2012 तक इंडियन आर्मी चीफ रहे जनरल सिंह ने कहा कि यह भारतीय पक्ष की गलती थी कि उसने पाकिस्तानी सेना को अपनी सीमा में घुसने दिया और मुशर्रफ को सुरक्षित वापस जाने दिया। जनरल सिंह ने कहा कि जहां तक मुशर्रफ का सवाल है तो मैं इसे दो नजरिए से देखता हूं।

एक मिलिट्री कमांडर की हैसियत से मैं परवेज मुशर्रफ को दाद देता हूं कि वे एलओसी पार कर भारतीय सीमा में 11 किमी. अंदर तक आए और अपने सैनिकों के बीच एक रात रुके। जनरल सिंह ने कहा कि यह एक सैन्य कमांडर का साहस ही है कि खतरे की जानकारी होते हुए भी वह पड़ोसी देश की सीमा में इतना अंदर तक चला आया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, हमारी सीमा के भीतर उस समय क्या हो रहा था, यह सब आप लोगों को पता है। हमने उन्हें सीमा के भीतर घुसने और फिर वापस जाने ही क्यों दिया। जनरल सिंह ने कहा कि मेरा सिर्फ इतना कहना है कि उस समय भारत की ओर से कुछ गलतियां हुई थीं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें