फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक अंपायर के खिलाफ नहीं करूंगी केसः मॉडल

Fri, 01 Feb 2013 08:14 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के क्रिकेट अंपायर असद रऊफ के लिए राहत भरी खबर है। उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली मुंबई की मॉडल लीना कपूर ने अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराने का फैसला किया है। लीना ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले को वापस लेने को कहा है।
विज्ञापन


सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप रूपवटे ने बताया कि मॉडल कपूर ने बृहस्पतिवार को उन्हें फोन किया और कहा है कि वो पाक अंपायर के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाना चाहती हैं। कपूर ने कहा कि वह इस विवाद को और नहीं बढ़ाना चाहती, इसलिए वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती हैं।

रूपवटे ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने अपना बयान रिकार्ड कराया है। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में लीना कपूर ने पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें