फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में निकाय चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल

Thu, 20 Nov 2014 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में पिछले दो बड़े चुनावी महाकुम्भ में पक्ष में आए परिणामों के कारण निकाय चुनावों में भी भाजपा उत्साहित है, लेकिन अपनी पार्टी के ही वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी के क्षेत्र जयपुर के सांगानेर में उसे जोखिम लग रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान में भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार में तीन विस्तार के वाबजूद तिवाड़ी को केबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है। तिवाड़ी की अनदेखी के कारण इस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी खासे नराज हैं। ऐसे में भाजपा ने पूरा जोर सांगानेर क्षेत्र में लगाया हुआ है।

राजस्थान की जयपुर, जोधपुर सहित 46 निकायों में चुनाव के तहत मतदान शुक्रवार को होगा। भाजपा ने प्रचार समाप्त होने से पहले सांगानेर में ही अपना राजनीतिक आयोजन किया, वहीं कांग्रेस ने प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय में। भाजपा के आयोजन से पहले तिवाड़ी सीने में जलन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए।
विज्ञापन


तिवाड़ी ने इन चुनावों के लिए भाजपा का प्रचार नहीं किया और उनके समर्थक भी घरों से नहीं निकले। भाजपा के नेताओं के अनुसार उप चुनावों में चार में से तीन सीट गंवाने के कारण निकाय चुनावों को लेकर पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ सकती। पार्टी के लिए सभी सीटें महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें