सांसद आदर्श गांव योजना के तहत भाजपा सांसद राम जेठमलानी ने कोटपूतली के नजदीक बनेठी गांव को गोद लिया हैं। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जेठमलानी का पत्र जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचा।
भाजपा के प्रवक्ता कैलाश भट्ट ने जेठमलानी का पत्र जिला कलेक्टर कृ ष्ण कुणाल को सौंपा दिया है। जयपुर से करीब 165 किलोमीटर दूर बनेठी गांव जिले की सीमा का अंतिम गांव है, जिसमें 1500 से अधिक घर हैं।