आप अगर गुजरात में रहते हैं और मतदान नहीं करते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। पंचायत और नगर निगम चुनावों में राज्य की जनता के लिए मतदान करना अनिवार्य कर दिया गया है।
गुजरात ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां पर अनिवार्य वोटिंग कानून लागू कर दिया गया है। राज्यपाल ने भी इस कानून पर अपनी मुहर लगा दी है।
हालांकि राज्य ने जनता से इस नए कानून के संदर्भ में राय मांगी है। जनता इस कानून के संदर्भ में अपनी राय फैक्स या ईमेल के जरिए भेज सकती है।
राज्य के पू्र्व चुनाव आयुक्त के सी कपूर की अध्यक्षता में एक सलाहाकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति का काम यह होगा कि वह जनता की राय पढ़ और समझकर सरकार को उचित मशविरा देगी।
गुजरात सरकार ने यह नया कानून लागू कर एक अच्छी पहल की है, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस नए कानून का असर चुनाव के मतदान प्रतिशत पर किस हद तक पड़ेगा।
आपको बता दें कि इससे पहले भी गुजरात सरकार ने ऑनलाइन मतदान की पहल कर एक नई शुरुआत की थी।