फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: चुनावी हिंसा में चले लात-घूंसे, देखिए वीडियो

Sat, 03 Oct 2015 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के बिदाननगर में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान हिंसा हो गई है।
विज्ञापन


बीती रात बिदाननगर में ही दो विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पास के पत्थरघाटा क्षेत्र में बम विस्फोट में दो कांग्रेस नेताओं के मारे जाने की खबर है।

(बीती रात हादसे की फोटो)

Clashes during local body polls in Bidannagar (WB) pic.twitter.com/INDAJjhvx0— ANI (@ANI_news) October 3, 2015

विज्ञापन

टूट गई मशीनें

वहीं बिदाननगर में बूथ कैप्चरिंग के खिलाफ भीड़ ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया और हालात को संभालने की कोशिश की।

वहीं इलाके जिस बूथ पर कैप्चरिंग करने की कोशिश की गई वहां के ईवीएम मशीनों तो तोड़ दिया गया है, जब वहां मीडिया पहुंचा तो अधिकारियों ने कहा कि ये सब मत शूट करिए।

इस दौरान जहां पुलिस ने जमकर लोगों पर लाठियां बरसाई वहीं वहां मौजूद लोगों ने भी खूब लात घूसे चलाए।

देखें वीडियो

Violent clashes in Bidannagar (WB) during local body polls. pic.twitter.com/UpTgOwjK24— ANI (@ANI_news) October 3, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें