फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: झड़प और पथराव में नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए शुक्रवार को पहले चरण के चुनाव में छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया।
विज्ञापन


बिजनौर और मुजफ्फरनगर में फायरिंग और पथराव की अलग-अलग घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए जबकि शामली में भी दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच पथराव में तीन पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल हो गए।

बिजनौर में प्रथम चरण के मतदान में अनेक जगह मत पत्रों में खामियां मिलने पर ग्रामीणों ने कई जगह हंगामा किया। 65.12 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव ननुपुरा बूथ पर गलत बैलेट पेपर आने से करीब ढाई घंटे तक मतदान नहीं हुआ।
विज्ञापन


गांव भोगनवाल में युवती द्वारा दो बार वोट डालने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग व पथराव हुआ, जिसमें सात लोग घायल हुए। काजीवाला में मतदान केंद्र पर रिवाल्वर ले जाने को लेकर सदर विधायक पति व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी उदयन वीरा और पूर्व विधायक शाहनवाज राना में तीखी नोकझोंक हुई। शाहनवाज राना की शिकायत पर पुलिस ने उदयन वीरा का रिवॉल्वर जब्त किया। गांव फरीदपुर काजी उर्फ खेड़की में भी युवकों ने मतदान केंद्र पर पथराव की कोशिश की। ग्रामीणों ने लाठी फटकार कर उन्हें खदेड़ा।

गलत बैलेट पेपर के कारण ढाई घंटे रुका रहा मतदान

सहारनपुर में जिला पंचायत के 16 और क्षेत्र पंचायत के 384 वार्डों पर 358 मतदान केंद्र के 835 बूथों पर वोट डाले गए। पहले चरण में मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम और सरसावा ब्लॉकों में वोटिंग हुई। शाम तक 72.6 फीसदी तक मतदान हुआ।

मतदान के दौरान मुजफ्फराबाद ब्लॉक के जसमौर में बूथ नंबर 138 पर गलत बैलेट पेपर पहुंचने के कारण ढाई घंटे मतदान रुका रहा। इसके अलावा शेरपुर पेलो मतदान केंद्र पर भी मतदाता सूची की गड़बड़ियों के कारण दो घंटे मतदान बाधित रहा। दोबारा सही बैलेट पेपर पहुंचने के बाद ही मतदान शुरू कराया जा सका।

मुजफ्फरनगर जिले में प्रथम चरण का मतदान छिटपुट वारदातों के बीच संपन्न हुआ। कुल 66.5 प्रतिशत वोट पड़े। पुरकाजी और सदर ब्लाक के 245 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव में बागोवाली गांव में जिला पंचायत के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में टकराव हो गया और पथराव के बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। एडीएम मनोज कुमार और एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छह लोगों को पकड़ लिया। पुरकाजी के चमरावाला गांव में वोट डालने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल

शामली में थानाभवन ब्लाक में 70.4 प्रतिशत मतदान हुआ। थानाभवन ब्लाक में जिला पंचायत के पांच और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 105 पदों के लिए 113 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। गांव देवीपुरा के लोगों ने अपने गांव का मतदान केंद्र दूसरे गांव में बनाने को लेकर विरोध करते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया।

वहीं, गांव हसनपुर लुहारी, भैसानी इस्लामपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसके अलावा गांव मनट मंटी में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प के बाद जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने के साथ ही पथराव हुआ। इसमें तीन पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल हो गए।

बागपत में जिला एवं क्षेत्र पंचायत के पहले चरण में खेकड़ा और पिलाना में हुए चुनाव में करीब 71.65 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान ग्राम सांकलपुट्ठी, सिंघावली अहीर, रामनगर, हरचंदपुर तथा ढिकौली, पूठड़ में जमकर हंगामा हुआ।

फर्जी वोट डालने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। रटौल, ढिकौली, रामनगर और सिंघावली अहीर में पथराव और मारपीट हुई। इसमें दस से अधिक लोग घायल हुए। सिंघावली अहीर, सांकलपुट्ठी और ढिकौली में आधा से एक घंटे तक मतदान रुका रहा। पुलिस को कई बार लाठियां भांजनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें