फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल पर ताला जड़ा

Sat, 28 Sep 2013 12:55 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा के गांव मुरादनगर के सरकारी स्कूल में अध्यापकों के न आने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को बच्चों की छुट्टी कर स्कूल का ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


ताला जड़ने के बाद करीब चार घंटे बाद खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल के मुख्याध्यापक हजारी लाल की बदली कर नए अध्यापक की नियुक्ति की। इसके साथ गेस्ट टीचर के खिलाफ गांववासियों से लिखित शिकायत लेकर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

हर रोज की तरह शुक्रवार को भी राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुरादनगर में सुबह 9:00 बजे तक एक भी अध्यापक स्कूल नहीं पहुंचा। करीब 9:00 बजे गांव के सरपंच लाल चंद व ब्लॉक समिति सदस्य विक्रम सिंह स्कूल गए तो स्कूल में एक भी अध्यापक नहीं था।
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी आरके भारद्वाज को दी। वहां से उचित जवाब न मिलने से खफा होकर गांववासियों ने बच्चों की छुट्टी कर स्कूल का ताला जड़ दिया। ताला जड़ने की सूचना के बाद छलौंदी सेंटर इंचार्ज सरदार गुरुविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों के व्यवहार से गांववासियों में शिक्षा विभाग के प्रति भारी रोष पनप गया था।

ताला जड़ने के करीब चार घंटे बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर गांववासियों की समस्या को सुना व हाजिरी रजिस्टर चेक किया। दोनों अध्यापक गैरहाजिर मिले, बल्कि बीच-बीच में भी गैर हाजिर पाए। गांव के सरपंच लाल चंद व पंच फूल सिंह सहित अनेक गांववासियों ने स्कूल के गेस्ट टीचर प्रवीण कुमार पर गांववासियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा ग्राम पंचायत द्वारा 15 अगस्त के समय स्कूल में तिरंगा फहराने के समय दूरियां बनाई रखने संबंधी शिकायत भी की।

सरपंच लाल चंद, ब्लॉक समिति सदस्य विक्रम सिंह, नंबरदार राजपाल व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में हजारी लाल व प्रवीण कुमार दो अध्यापक हैं। वे सप्ताह में दो-तीन दिन ही स्कूल आते हैं, और जब आते हैं तो काफी देरी से आते हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाए गांव वासियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर गांववासियों का मजाक उड़ाता है।

ग्रामीणों में दबाव में झुके बीईओ
स्कूल पर ताल देख खंड शिक्षा अधिकारी आरके भारद्वाज शुरू में तो अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए गांववासियों को ही स्कूल बंद करने की धमकी देने लगे।

शिक्षा अधिकारी की धमकी से लोगों का गुस्सा बढ़ गया। इसके बाद गांव वासियों की शिकायत पर उन्होंने तुरंत स्कूल के मुख्याध्यापक हजारी लाल की बदली के आदेश दिए व गेस्ट टीचर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद गांववासी शांत हुए व स्कूल का ताला खोला।
विज्ञापन


ताला जड़ने की सूचना मिलने पर स्कूल का अध्यापक हजारी लाल भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने गांववासियों व खंड शिक्षा अधिकारी को छुट्टी पर रहने की बात कहीं, लेकिन छुट्टी लेने का कोई प्रमाण नहीं दे पाए। वहीं गेस्ट टीचर मौके पर नहीं पहुंचा और न ही उनसे इस मामले में कोई बात हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें