फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पेश नहीं हुए जॉली, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Mon, 02 Dec 2013 09:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पत्रकार यौन उत्पीड़न के मामले में तरुण तेजपाल के बाद तहलका से इस्तीफा दे चुकी पूर्व प्रबंध संपादक शोमा चौधरी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेता विजय जॉली राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होने से लगातार कन्नी काट रहे हैं।
विज्ञापन


दो बार तलब करने के बावजूद उन्होंने महिला आयोग के दफ्तर में अब तक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। उनके इस बरताव से नाराज आयोग ने मंगलवार शाम तीन बजे तक उन्हें पेश होने का नोटिस भेजा है।

आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि अगर मंगलवार को भी वे नहीं उपस्थित होते हैं तो उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाने को पुलिस की मदद ली जाएगी।

आयोग की सदस्य शमीना शफीक ने बताया कि सोमवार को जॉली की ओर से उन्हें यह जानकारी मिली कि किसी केस की सुनवाई के कारण वे नहीं आ सकते हैं। जबकि शनिवार को ही उन्हें आयोग के दफ्तर पूछताछ के लिए आना था।
विज्ञापन


जॉली का असहयोगात्मक रवैया देखकर उन्हें मंगलवार तीन बजे तक किसी हाल में उपस्थित होने को कहा गया है। आयोग की प्रक्रिया के मुताबिक उनके सहयोग नहीं करने पर मामले की पूछताछ के लिए पुलिस की मदद ली जा सकती है। ऐसे में उन्हें नहीं चाहते हुए भी महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ेगा।

जॉली ने पिछले हफ्ते शोमा चौधरी के घर के बाहर उनके नेमप्लेट पर कालिख पोतकर प्रदर्शन किया था। इससे आहत होकर चौधरी ने जॉली के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग इस मामले पर विजय जॉली से पूछताछ करना चाहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें