फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल विद्याचरण शुक्ला की हालत नाजुक

Mon, 27 May 2013 04:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में बुरी तरह से घायल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला की हालत गंभीर बनी हुयी है तथा उनकी सेहत में सुधार आने में कुछ वक्त लगेगा।
विज्ञापन


गुडगांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक डा. नरेश त्रेहन आज यहां संवाददाताओं को बताया कि श्री शुक्ला की हालत नाजुक बनी है।

वह आईसीयू में वेंटीलेटर पर हैं लेकिन वह पूरे होश में हैं। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि श्री शुक्ला की हालत स्थिर है। उम्मीद है कुछ दिनों बाद उनकी सेहत अच्छी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि श्री शुक्ला को तीन गोलियां लगीं हैं। दो गोलियां छाती में और एक गोली पेट में लगी है।

शुक्ला शनिवार को सुकमा जिले की दरभा घाटी में गोली लगने के बाद करीब दो घंटे तक घायलावस्था में पड़े रहे थे। बाद में उन्हें जगदलपुर के अस्पताल में लाया गया था। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती देख शनिवार रात उन्हें दिल्ली भेजने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाकर यहां भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित-हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद, सिंह हुड्डा ने अस्पताल जाकर शुक्ला के हालचाल की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें